मूकनायक/ दुष्यंत सुरेश सांखरे
रायपुर/छत्तीसगढ़
रायपुर: महादेव ऐप जैसे मामलों पर बड़ी कार्रवाई के दावों के बावजूद, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से मिली इनसाइड खबर के अनुसार, सट्टा किंगपिन ने अब छोटे-छोटे स्थानीय टेलीग्राम ग्रुप्स और व्हाट्सएप नेटवर्क्स के जरिए नया सिस्टम तैयार कर लिया है। युवाओं को आसानी से पैसे कमाने का लालच देकर इस दलदल में धकेला जा रहा है, और स्थानीय स्तर पर कुछ सफेदपोशों का इन्हें अंदरूनी संरक्षण प्राप्त है।

