मूकनायक समाचार । सूरत
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तिफे की मांग को लेकर पूरे देश में छात्रों में आक्रोश छाया हुआ है। दिल्ली के जंतर मंतर में देश के युवा व छात्रों के साथ हुए अमानवीय अत्याचार के विरोध में एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्षी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलश यादव समेत विपक्ष के सांसदों के गेरकानूनी अटकायत के विरोध में सूरत शहर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेवादल के मुख्य संगठक संतोष पाटील, असलम सायकलवाला, मुसद्दीक कानुन्गो, लक्ष्मीकांत पटेल, अवधेश मौर्या, हरिश सूर्यवंशी, शिवा सिंह राजपूत, सरफराज घासवाला, वसीम शेख, फैसल रंगुनी बडी संख्या में अग्रणी उपस्थित थे और रिंग रोड से बाबा साहब आंबेडकरजी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया था और बाद में सूरत शहर पुलिस ने धरपकड कर उन्हें सलाबतपुरा पुलिस थाने ले गए।

