Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातसूरत समेत पूरे राज्य में मूशलाधार बारिश से जनजीवन पर पडा प्रभाव

सूरत समेत पूरे राज्य में मूशलाधार बारिश से जनजीवन पर पडा प्रभाव

मूकनायक समाचार । सूरत

समग्र गुजरात में बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सूरत समेत वलसाड, नवसारी जिला में बारिश के कारण विकट स्थिति का निर्माण हुआ है। वलसाड में मूशलाधार बारिश से नदियां दो किनारें बह रही थी। जिला के 284 रास्ते वाहन व्यवहार के लिए बंद कर दी है। जिसमें कपराडा के 64, धरमपुर के 47, नानापोंढा के 56, पारडी के 49, वलसाड तहसील के 51 और उमरगाम के 7 मार्गों समाविष्ट है।
धऱमपुर के बोपी मान नदी के ब्रिज पर जलभराव होने से कार गुजरने गई तो वह नदी के पानी में बह गई थी, जबकि चालक ने तैरकर खुद का जान बचाई। नेशनल हाईवे 48 पर अतुल और पारनेरा के पास पानी भरने के कारण वाहनव्यवहार ठप हो गया। गणदेवी तहसील के तलोध गांव की एक महिला रेलवे अन्डरपास से गुजर रही थी उस दौरान अंबिका नदी के प्रचंड प्रवाह में वह खींच गई थी। बीलीमोरा दमकल विभाग की टीम द्वारा उस महिला की तलाश की जा रही है। समग्र दक्षिण गुजरात में बाढ की स्थिति का निर्माण हुआ होने से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।
दूसरी ओर नवसारी जिला में निरंतर चौथे दिन भी बारिश की धमाकेदार बेटिंग की थी। सभी 6 तहसील में धमाकेदार बारिश से अंबिका और कावेरी नदी में भयानक बाढ आ गई है। नदी में बाढ का पानी बीलीमोरा शहर में घूस जाने के कारण नीचले क्षेत्रों और सोसायटियों में जलभराव की स्थिति का निर्माण हुआ है जबकि प्रशासन विभाग द्वारा 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। जिले की सभी स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है।

सूरत में तापमान की स्थिति
सूरत में भी आज रात से ही बारिश पूरी रात शुरू रहा था। जोकि स्लो बारिश के चलते सभी स्थानों पर पानी भरने की समस्या पैदा नहीं हुई है। सूरत के मौसम विभागीय सूत्रो के मुताबिक आज दिनांक 22 जुलाई, 2026 को सूरत का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है जबकि नमी का स्तर 90% है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1003 के स्तर पर है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments