मूकनायक समाचार । सूरत
हीराबाग वराछा से सूरत रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे मोटरसाईकिल चालक की बाईक ट्रक के पीछे टक्कर होने से चालक की मौत हो गई और पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोट लगने से उसे अस्पताल में एडमिट किया।
अश्विनीकुमार पुलिस सूत्रो के मुताबिक विजुसिंग शंकुजी सोलंकी (निवासी – 1437, दूसरा माला, गायत्री नगर, राधे रेसिडेन्सी के बगल में, छापराभाठा रोड, अमरोली, मूलतः बनासकांठा जिला, तहसील-डीसा, भद्रामली गांव) व्यापार कर अपना जीवन यापन करते है। गत रोज शाम 5 से 5.30 बजे के दौरान वराछा के पास हीराबाग से सूरत रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। उस दौरान बरोडा प्रिस्टेज के ब्रिज के पास पहुंचे उस दौरान ओवरब्रिज पर एक ट्रक (क्रमांक – जीजे-36-टी-4134) खड़ा था। ट्रक खड़ा किया होने के बावजूद वहां कोई रिफ्लेक्टर या कोई साईनबोर्ड रखा नहीं था इसलिए विजुसिंग सोलंकी को लगा ट्रक जा रहा है। इसलिए ट्रक चालक की लापरवाही के कारण उनकी बाईक की टक्कर खडे ट्रक के साथ हो गई और चालक विजुसिंग और उसके पीछे बैठे यात्री आशिषभाई विनुभाई को गंभीर चोट लगी। विजुसिंग को सर और शरीर के अन्य हिस्सों काफी गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई जबकि आशिषभाई को सर में सामान्य चोट तथा पैर में चोट आने से उन्हें अस्पताल में इलाज के ले जाया गया। घटना की जानकारी उनके भाई भावसिंग सोलंकी को मिलते ही उन्होंने अश्विनीकुमार पुलिस थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अधिक जांच अश्विनीकुमार पुलिस थाने के पी.एस.आई. एच.एन. जाला कर रहे हैं।

