मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत जिला के मांडवी तहसील में आने वाले एक गांव के लोगों ने मांग की थी कि उनके गांव का नाम बदला जाए। गांव का नाम था चुडेल इस नाम के कारण लोग क्षोभजनक स्थिति में आ जाते थे। किसी को अपना नाम बताने में भी हिचकिचाते थे। गुजरात सरकार के विभाग ने (जीएडी) द्वारा चुडेल गांव का नाम बदलकर अब परिवर्तित कर चंदनपुर रख दिया गया है।
केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से हरीझंडी देने के बाद गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 जुलाई, 2026 को एक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के जरिये बताया गया है कि सभी संबंधित सरकारी विभागों को जानकारी दी जाए कि वह अपने सत्तावार सरकारी रिकार्ड में यह जरूरी सुधार कर गांव का नाम नया चंदनपुर दाखिल करे।
शासकीय विभाग की सूचि के अनुसार सभी सरकारी दस्तावेजो व रिकार्ड में गांव का नया नाम को दर्ज कर अलग-अलग लिपि में नामकरण करना होगा। गुजराती लिपि में चंदनपुर, देवनागरी (हिन्दी) लिपि में चंदनपुर और रोमन अंग्रेजी लिपि में (CHANDANPUR) नाम करना होगा।

