मूकनायक समाचार । सूरत
पश्चिम रेलवे के मुंबई डिविजन द्वारा सूरत के अति भीडभाडवाले उधना रेलवे स्टेशन में देश का सबसे पहला स्टील आर्च टेकनोलोजी आधारित पदयात्री अंडरपास (पेडेस्ट्रीयन सब-वे) बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बडी विशिष्टता यह है कि जिस कार्य पूर्ण करने में महिनों का समय नीकल जाता है, वह कार्य यहां रेलवे विभाग और एल एन्ड टी (लार्सन एन्ड टुब्रो) की टीम द्वारा केवल 6 घण्टे के रिकार्ड ब्रिक समय में ही पूर्ण किया जायेगा। यह कोई सामान्य निर्माण कार्य नहीं है, किन्तु भारतीय रेलवे और देश की अग्रणी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी एल एन्ड टी के बीच का संयुक्त संशोधन (आर एन्ड डी) का एक अदभुत परिणाम है। रेलवे के ट्रेक पर से गुजरने वाली ट्रेनों की गति प्रभावित न हो और यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे इसके लिए यह हाईटेक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यह अन्डरपास निर्माण होने जा रहे उधना स्टेशन से गुजरने वाले हजारों लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के डीआरएम पंकजसिंह ने यह प्रोजेक्ट की चोंकानेवाली टेकनिकल जानकारी शेर करते हुए बताया कि यह कार्य के लिए दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक का एक शोर्ट ट्राफिक ब्लोक लिया जायेगा।
यह क्रांतिकारी प्रयोग की सफलता जांच ने के लिए भारतीय रेलवे मंत्रालय द्वारा देशभर में से सूरत के उधना स्टेशन की खास पसंदगी कि गई है। यह प्रोजेक्ट की डिजाईनिंग से लेकर एक्जिक्युशन तक की सभी प्रकार की जिम्मेदारी दिग्गज कंपनी एल एन्ड टी को सौंपी गई है। एल एन्ड टी के देश के श्रेष्ठ इन्जिनियरो और मेटल एक्सपर्ट्स की टीम ने रात दिन एक कर के यह अत्याधुनिक स्टील आर्च सब वे का मोडेल तैयार किया है। रेलवे के ईतिहास में माईलस्टोन बनने वाले यह शक्तिशाली प्रोजेक्ट को प्रत्यक्ष रुप से देखने के लिए हाल रेलवे बोर्ड और एल एन्ड टी के उच्चाधिकारियों का बडा काफिला सूरत में आ पहुंचा है।

