मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के सचिन-तलंगपुर रोड क्षेत्र की सोसायटी निवासी परप्रांतीय श्रमजीवी परिवार की तीन बहनों में से दूसरे नंबर की बहन ने एक माह पूर्व आत्महत्या मामले में नौकरी देने वाले विधर्मी लेबर कोन्ट्राक्टर द्वारा प्रेमसंबंध रखने के लिए धाक-धमकी व चाकू की नोंक से दुष्कर्म करने की घटना की स्युसाईड नोट मिलने पर पुलिस ने विधर्मी के खिलाफ दुष्प्रेरणा की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।
सूत्रो के मुताबिक सचिन-तलंगपुर रोड क्षेत्र निवासी बबीता एक साल पहले वतन बिहार के शिवान से 21 वर्षीय छोटी बहन प्रियंका (परिवर्तित नाम) के साथ रोजगारी के लिए सूरत आई थी।
बीमार पिता और परिवार की आर्थिक स्थिति नाजुक होने के चलते सूरत में आई दोनों बहनों का परिचय लेबर कोन्ट्राक्टर मुमताज रबील अहमद (निवासी – विशालसिंघ की बिल्डिंग, सांई दर्शन सोसायटी, सचिन-तलंगपुर रोड) के साथ हुआ था और उन्होंने दोनों बहनों को सचीन जीआईडीसी की कंपनी में नौकरी दिलाई थी। इसके बाद गत जनवरी माह में तीसरे नंबर की बहन भी सूरत आई थी और तीनों बहन एक ही कंपनी में नौकरी करती थी।
जबकि छ माह पूर्व प्रियंका ने मुमताज को भाई कहने पर उसने डांटते हुए कहा कि मुजे ठेकेदार कहो भाई नहीं कहने का ऐसा कहकर गुस्सा किया था। इसके बाद प्रेम संबंध रखने के लिए फोन पर और रुबरु में दबाव डालकर धाक-धमकी देता था।
गत मई माह में मुमताज के त्रास से थककर, हारकर दो बहनों को सूरत जा रही हुं कहकर प्रियंका वतन जाने निकल गई थी। किन्तु प्रियंका के पीछे पीछे मुमताज गया और धाक-धमकी देकर काम के बहाने अपने घर ले गया और चाकू की नोंक से दुष्कर्म किया। साथ ही प्रेम संबंध नहीं रखेगी तो तनख्वाह काट लेने की धमकी देता था। जिससे मुमताज ने हररोज के शारीरिक मानसिक त्रस्त होकर गत 9 जून को अपने निवासस्थान के रुम में पंखा के साथ दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस की जांच में उनके अंदरुनी वस्त्र से चार पेईज की स्युसाईड नोट मिली। जिसमें मुमताज के शारीरिक, मानसिक त्रास की वजह से उसने खुदकुशी कर ली थी ऐसा लिखा था।

