Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरातरांदेर की शाला में बाल सुरक्षा व पर्यावरण जागृति के संदर्भ में...

रांदेर की शाला में बाल सुरक्षा व पर्यावरण जागृति के संदर्भ में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मूकनायक समाचार । सूरत

रांदेर में सूरत महानगरपालिका की श्री रविशंकर महाराज प्राथमिक शाला क्रमांक-166 में बाल सुरक्षा व पर्यावरण जागृति के संदर्भ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कन्या शाला की छात्रों ने सभी के जीवन में उपयोगी दो महत्व के संदेश दिए। क्राईम ब्रान्च द्वारा स्व-सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया गया तो दूसरी और पर्यावरण का जतन कैसे किया जाए और इसके लिए लोगों की कौन-सी जिम्मेदारी है इस संदर्भ में समजाया और सभी छात्रों को पौधा भेट किया गया। कार्यक्रम में सूरत क्राईम ब्रान्च के महिला एएसआई वैशालीबेन देवरे ने छात्रों को गुड टच और बेड टच के बारे में सरल और स्पष्ट भाषा में समज दी। अच्छे और खराब स्पर्श के बीच का तफावत समजाने के साथ अगर कोई घटना घटती है तो किसी से डरे बीना ही माता-पिता व शिक्षक और अन्य विश्वासु व्यक्ति को तत्काल इसकी जानकारी देने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को अपने शरीर प्रति सजग रहने व आत्मविश्वास के साथ आवाज उठाने और किसी भी प्रकार की छेडखानी के सामने मौन नहीं रहकर आवाज उठाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कानूनी सेवा सत्तामंडल के प्रतिनिधियों द्वारा बाल अधिकारो, कानूनी सुरक्षा और पोक्सो कानून के लिए मार्गदर्शन दिया गया। बाल सुरक्षा और कानून और व्यवस्था की जानकारी मिलने पर छात्रों में जागृति देखने मिली।
बाल सुरक्षा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश इतना ही प्रभावशाली रहा। जिंदगी जीवदया ट्रस्ट द्वारा करीब 100 छात्रों को विभिन्न प्रकार के पौधे दिए गए। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने केवल पौधारोपण करने से नहीं किन्तु पौधे को परिवार के सदस्य की तरह उसे बडा करने व मावजत करने का संकल्प व शपथ भी छात्रों के पास से दिलाई गई। शाला के आचार्या रोशनी टेलर ने बताया कि आज के समय में छात्रों को पाठ्यपुस्तक का ज्ञान केवल शेष नहीं है। जीवनमूल्यो, स्व-सुरक्षा, कानूनी जागृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर भी शिक्षा देना इतना ही जरूरी है। इस दौरान एक छात्र-एक छोड जैसी पहल भी की गई और उन्हें प्रोत्साहन दिया गया।

by Jayanti M. Solanki

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments