Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरातयोगीचरण सोसायटी के पास रखी एक्टिवा में रखी थैली से 3 मोबाईल...

योगीचरण सोसायटी के पास रखी एक्टिवा में रखी थैली से 3 मोबाईल की चोरी

मूकनायक समाचार । सूरत

कतारगांव स्थित योगीचरण सोसायटी के पास एक्टिवा में लटकाई थैली से 3 मोबाईल चोरी होने की घटना कतारगांव पुलिस थाने में भोग बने अनिरुद्धसिंह ने दर्ज कराई है।
कतारगांव पुलिस सूत्रो के मुताबिक मूल सुरेन्द्रनगर जिला के मूळी गांव के और हाल कतारगांव स्थित योगीचरण सोसायटी मकान संख्या सी-3, आंगन अपार्टमेन्ट के पीछे, गुरुद्वारा के पास अलकापुरी, कतारगांव निवासी अनिरुद्धसिंह भरतसिंह परमार (उम्र-38) दिनांक 12, जुलाई, 2026 रात 8 बजे के दौरान घर के बाहर एक्टिवा में थैली लटकाकर गई थे। एक्टिवा में रखी थैली में 3 मोबाईल एक काले रंग का सेमसंग ए-36 मूल्य 30,000, दूसरा डार्क ब्ल्यु कलर का सेमसंग एम-15 कंपनी का मोबाईल मूल्य 12,000 तथा डार्क गुलाबी रंग का सेमसंग ए-14 कंपनी का मूल्य 9000 समेत टोटल मूल्य 51,000 का था। इस दौरान शातिर चोर ने इस पर नजर रखते हुए चोरी कर लिया और फरार हो गया। अनिरुद्ध को इस बात का पता चलते उन्होंने कतारगांव पुलिस थाने में फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। कतारगांव पुलिस थाने के पीएसआई एस.जी. भुवा ने अधिक जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments