Thursday, July 16, 2026
HomeहरियाणाSIR के फार्म भरने में बुजुर्गों को हो रही परेशानी, पुराने रिकॉर्ड...

SIR के फार्म भरने में बुजुर्गों को हो रही परेशानी, पुराने रिकॉर्ड जुटाने में बढ़ी मुश्किलें

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित फार्म भरवाने की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में बुजुर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों एवं पुराने रिकॉर्ड की जानकारी न होने के कारण बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
बुजुर्गों का कहना है कि वर्षों पुराने दस्तावेज उपलब्ध न होने तथा रिकॉर्ड खोजने में काफी समय लगने से उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को अपने पुराने रिकॉर्ड की प्रतियां प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों में जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सहायता केंद्र स्थापित किए जाएं तथा पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। साथ ही ऐसे लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के SIR से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर सकें।
सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि प्रशासन को बुजुर्गों, दिव्यांगों और अशक्त मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी पात्र नागरिक आसानी से अपनी मतदाता संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments