Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरातव्यापारी के साथ 28.40 लाख की धोखाधडी

व्यापारी के साथ 28.40 लाख की धोखाधडी

खुद को व्यापारी बताकर रुपये 41.45 लाख का फिनिस विसकोस फेब्रिक्स कापड का माल प्राप्त किया, 13 लाख देने के बाद रुपये देना बंद कर दिया

मूकनायक समाचार । सूरत

  • जयंति एम. सोलंकी

इन्डिया मार्ट नामक एप्लिकेशन के जरिये खुद प्रतिष्ठित व्यापारी होने का दावा कर भोग बनने वाले व्यापारी के पास से अलग-अलग बिलों से डिलक्ष एक्सप्रेस केरीयर एल.एल.पी.ट्रान्सपोर्ट के जरिये 41.45 लाख रुपयों का माल खरीदने के बाद विश्वास में लेकर अधिक माल प्राप्त कर 13 लाख 5 हजार 16 रुपये की पेमेन्ट कर देने के बाद शेष रुपये 28.40 लाख नहीं देकर धोखाधडी की। भोग बने व्यापारी ने सलाबतपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
सलाबतपुरा पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूलतः भावनगर जिला के पालीताणा तहसील के पीपरडी गांव और हाल मकान संख्या – 67, शांतिकुंज सोसायटी, अभयनगर पास, छापराभाठा रोड, अमरोली में रहते भावेश घेलाभाई मकवाणा व्यापार कर अपना व परिवार का जीवन यापन करते है। 18 अगस्त, 2025 को उनका संपर्क सोनु उर्फ विनीत गुप्ता के साथ संपर्क हुआ था। सोनु ने शिकायती भावेशभाई के साथ धोखाधडी करने के ईरादे से इन्डिया मार्ट नामक एप्लिकेशन के जरिये संपर्क किया और खुद को प्रतिष्ठित व्यापारी घोषित करते हुए उन्होंने भावेश के पास से 11 अगस्त, 2025 से 30 नवम्बर, 2025 तक अलग-अलग बीलों के जरिये डिलक्ष एक्सप्रेस केरियर एल.एल.पी. ट्रान्सपोर्ट के द्वारा टोटल 41,45,056 रुपयों का फिनिस विसकोस फेब्रिक्स कापड का माल प्राप्त किया। इसके बाद शिकायती भावेश के पास से अधिक माल का जत्था प्राप्त कर पेमेन्ट नहीं चुकाने के ईरादे से टुकडे टुकडे कर अलग-अलग दिनांको में केवल 13,05,016 रुपये ही पेमेन्ट किए लेकिन शेष टोटल रुपये 28,40,040 की बडी राशि नहीं देकर अपनी दुकान बंद कर गलत-गलत वादे व बहाने बनाता रहा और रुपये वापस नहीं लौटाकर धोखाधडी की। भोग बने शिकायती भावेश ने जी.के. ट्रेडिंग के संचालक सोनु उर्फ विनीत गुप्ता (शोप क्रमांक-2815/27, गली संख्या-17, कैलाशनगर, गांधीनगर, दिल्ली तथा ओफिस का पता – 101/11, सावित्री सदन, प्रीतविहार, न्यु दिल्ली) के खिलाफ सलाबतपुरा पुलिस थाने में धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया। इस घटना की अधिक जांच पुलिस सब इन्स्पेक्टर बी. सी. जोषी ने कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments