सलाबतपुरा पुलिस थाने में 7 लोगों समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज
मूकनायक समाचार । सूरत
मान दरवाजा स्थित रेल राहत कोलोनी के पास 7 हमलावर समेत अन्य लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक को बचाने आई नानी को भी हाथ में चाकू से चोट पहुंचाकर जाते जाते बोलते हुए गए कि इस बार तो तु बच गया दुबारा सामने आया तो जान से मार देंगे कहकर फरार हो गए। सलाबतपुरा पुलिस थाने में 7 जनों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
सलाबतपुरा स्थित मानदरवाजा के मकान संख्या-213, 214, गली क्रमांक 04, रेल राहत कोलोनी और मूलतः गानलीपुरा, तहसील-अमलनेर, जिला-जलगांव, (महाराष्ट्र) निवासी अशोकभाई भीमराव गवाणे की विधवा लताबेन ने सलाबतपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है उसमें बताया है कि गत रोज 2 बजे से 2.30 बजे के दौरान उनके नाती पर 7 हमलावर समेत अन्य लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों अय्याज उर्फ बुरु मलेक, ईमरान खान, राजीक उर्फ कालीया शेख, शाहरूख उर्फ अमु सत्तार शा, वसीम उर्फ टु ट्वेन्टी, सज्जु, क्रिष्ना तथा अज्ञात अन्य शख्सों ने इकट्ठा होकर नाती राज उर्फ गुड्डु विनोदभाई पारधे (उम्र-26) को मारने के लिए आ गए उस दौरान गुड्डु की नानी लताबेन बीच में आ गई तो उनके पर भी चाकू से हमला कर दाएं हाथ में चोट पहुंचाई और नीचे गिर गई। इसके बाद उन्होंने चाकू से राज उर्फ गुड्डु के सर पर चाकू मार दिया और जान से मारने के इरादे के साथ उसकी कमर के बांए चाकू मार दिया चाकू फंस जाने के बाद अपराधियों ने कहा कि इस बार तो बच गया दुबारा सामने आया तो जान से मार डालेंगे ऐसी धमकी देकर फरार हो गए। राज की नानी ने उक्त सभी हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने शिकायत दर्ज करवाई है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सलाबतपुरा पुलिस थाने के पी.आई. पहुंच गए थे। सलाबतपुरा पुलिस थाने के सी.जी. वाडोदोरीया, मददनीश पुलिस आयुक्त, सी डीवीजन अधिक जांच कर रहे हैं।
by Jayanti M. Solanki

