Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरातवकील ही बना भक्षक, 13 वर्षीय बच्ची पर किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

वकील ही बना भक्षक, 13 वर्षीय बच्ची पर किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

मूकनायक समाचार । सूरत

सचीन जीआईडीसी क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय बच्ची को 43 वर्षीय वकील ने अपनी प्रेमजाल में फांस लिया। प्रेमजाल में फांस लेने के बाद बच्ची की नाजुक स्थिति का फायदा उठाते हुए और नौकरी देने व आर्थिक मदद करने की लालच देकर उसे निर्जन स्थल पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सचीन जीआईडीसी पुलिस ने वकील के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।
सचीन जीआईडीसी पुलिस सूत्रों के मुताबिक सचीन जीआईडीसी क्षेत्र में रहने वाली एक 13 वर्षीय बच्ची की आर्थिक स्थिति काफी नाजुक थी इसलिए उन्हें नौकरी की जरूरत थी। इस दौरान वह एक वकील के संपर्क में थी। वकील ने उसकी नाजुक स्थिति व उनको नौकरी की जरूरत है इस बात जानकर उसका फायदा उठाया और उसे प्रेम के चक्कर में फांस लिया। वकील ने बच्ची की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसे निर्जन स्थल पर ले जाकर उसके साथ बच्ची की मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया और इतना ही नहीं उसने उसे ब्लेकमेईल करने के लिए खुद के मोबाईल में उसका विडियो भी उतार लिया। यह गंभीर दुर्घटना के बाद बच्ची आघात से बाहर आने के बाद वह काफी गभरा गई थी उसने हिंमत जूटाकर उसके माता-पिता को नराधम वकील प्रणयराज रणवीर की सभी करतूतों की जानकारी दी। माता-पिता ने बच्ची पर हुए अत्याचार को सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, उन्होंने तत्काल सगीरा को लेकर सचीन जी.आई.डी.सी. पुलिस थाने पहुंच गए और नराधम वकील प्रणयराज के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सगीरा की उम्र को ध्यान में रखते हुए पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराएं लगाकर गुनाह दर्ज किया। पुलिस ने पीडिता को मैडिकल चैकअप के लिए भेज दी है और कानून का दुरुपयोग करने वाले नराधम वकील प्रणयराज रणवीर को दबोचने के लिए अलग-अलग टीम का गठन कर छापेमारी करने का कार्य शुरू किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments