Friday, July 17, 2026
Homeराजस्थानएक व्यक्ति एक पौधा मिशन राजस्थान द्वारा एक करोड़ एक सीड बॉल...

एक व्यक्ति एक पौधा मिशन राजस्थान द्वारा एक करोड़ एक सीड बॉल क्रांति” का शंखनाद।

घर का बीज,जंगल पहुँचाओ” महाअभियान के अंतर्गत ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत व सीए चेतन अरोडा ने बलाना स्कूल को “सीड बॉल वीर” प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

मूकनायक/सुमेरपुर/पाली/राजस्थान

सुमेरपुर(पाली)। सुमेरपुर उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलाना में आयोजित सीड बॉल महाअभियान के दौरान प्रधानाचार्य पूरण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, हार्टफुलनेस संस्था के जिला समन्वयक सीए चेतन अरोड़ा, सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल वेराजेतपुरा तथा समाजसेवी रावाराम रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सीए चेतन अरोड़ा द्वारा विद्यार्थियों को ध्यान एवं योग का अभ्यास करवाकर की गई। इसके पश्चात ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत ने विद्यालय परिवार द्वारा तैयार किए गए 3,600 सीड बॉल की सराहना करते हुए “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” महाअभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्यालय को “सीड बॉल वीर” प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि महाअभियान के तहत राजस्थान सहित पूरे भारत में कार्यशालाएँ आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को सीड बॉल निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “सीड बॉल वीर” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। एक करोड़ एक सीड बॉल क्रांति संकल्प को आगामी पाँच वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सीए चेतन अरोड़ा ने कहा कि पाली, सिरोही एवं जालोर जिले के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण की तकनीकी जानकारी दी जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह जनआंदोलन प्रत्येक विद्यालय तक पहुँचे।मिशन की ओर से अब तक 8,000 से अधिक बीजों को सीड बॉल के माध्यम से जंगलों तक पहुँचाया जा चुका है। प्रधानाचार्य पूरण कुमार ने कहा कि ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से उनके विद्यालय में भी सीड बॉल क्रांति का शुभारंभ हुआ है। विद्यालय परिवार ने 21,000 सीड बॉल बनाकर मिशन को समर्पित करने का संकल्प लिया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, पूरण सिंह, राजेंद्र सिंह, रेखा सुथार, जीवाराम, राकेश कुमार, रणधीर सिंह, मांगीलाल, ईश्वर सिंह, हरिराम, विरधाराम, हरिकमल, मोटाराम, सुरेंद्र सिंह, गणपत कुमार, सुरेश कुमार, अरुणा मैडम, पिंटू कुमार एवं गौरव सहित विद्यालय परिवार के कार्मिक उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments