Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरात15 गुनाह में लिप्त और जमानत पर छुटने वाले अपराधी को पुलिस...

15 गुनाह में लिप्त और जमानत पर छुटने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत शहर के लसकाणा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला एक स्नेचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है।
लसकाणा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने लसकाणा में वोच लगाकर एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है। स्नेचर हमेशा बाईक लेकर आता था और महिलाओं को टार्गेट करता था। स्नेचर को दबोचने के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह जेल से जमानत पर छुट गया था और इसके बाद भी उसने चेन स्नेचिंग करना शुरू रखा था। अपराधी स्पोर्ट्स बाईक का उपयोग करता था और रास्ते से गुजर रही महिलाओं व राहगीरों को टार्गेट कर उसके पास से सोने-चांदी के गहने व चेन खिंचकर तेज रफ्तार से फरार हो जाता था। उसके पास तेज रफ्तार से चलने वाली बाईक के कारण पुलिस भी उसे पकड नहीं पाती थी। किन्तु लसकाणा पुलिस ने इस बार उन्हें कोर्डन कर धर दबोचा था। पुलिस की पूछताछ में उसने 4 गुनाह किए होने का कबूल कर लिया। पुलिस को 4 गुनाहों का भेद खोलने में सफलता मिली है। गौरतलब है कि अपराधी वशांत उर्फ श्याम के खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस थानों में हत्या और लूट समेत के 15 गंभीर गुनाह दर्ज है। हाल पुलिस ने अपराधी के पास से स्नेचिंग कर प्राप्त कर लिए मुद्दामाल और गुनाह में उपयोग की गई बाईक का कब्जा लेकर उसे रिमान्ड पर लेने की कार्रवाई शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments