मूकनायक समाचार । सूरत
शादी करने की लालच देकर शरीर संबंध बांधा, जब प्रेगनेन्ट हुई और बच्चा का जन्म हुआ तो शादी करने का मना कर दिया। भोग बनी युवती ने पूणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अमरेली जिले के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अधिक जांच शुरू की है।
पूणा पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत शहर निवासी युवती (कल्पना परिवर्तित नाम) ने पूणा पुलिस थाने में भीमजी बकुलभाई गोहिल (निवासी – जिला-अमरेली, गांव-केरीया साड)के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कल्पना ने बताया कि बकुल ने शादी करने की लालच देकर मेरे साथ कई बार शरीर संबंध बांधा था और जब वह प्रेगनेन्ट हो गई और इसके बाद बच्चा पैदा होने के बाद बकुल ने शादी करने से साफ ना बोल दिया। बकुल ने कल्पना को शादी करने का वादा कर जुलाई, 2025 से जून-2026 तक विश्वास दिलाता रहा और शरीर संबंध बांधता रहा था, किन्तु जब बच्चे का जन्म हुआ तो शादी करने से मना कर दिया। इस कारण कल्पना ने पूणा पुलिस थाने में भीमजी बकुलभाई गोहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना की पूणा पुलिस थाने के पीएसआई एन. डी. वेकरीया ने अधिक जांच शुरू की है।

