Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरात88.71 ग्राम मेफेडोन ड्रग्स के साथ ड्रग्स बेचने वाला एक गिरफ्तार, 2...

88.71 ग्राम मेफेडोन ड्रग्स के साथ ड्रग्स बेचने वाला एक गिरफ्तार, 2 फरार

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत शहर के अमरोली उत्राण क्षेत्र के उत्राण रंगोली चैक पोस्ट के सामने वेलंजा-हजीरा रोड पर सरेआम गेरकानूनी मेफेड्रोन ड्रग्स हेराफैरी करने वाला एक गिरफ्तार हो गया जबकि दो लोगों को वोन्टेड घोषित किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीसबी पुलिस के अनुसार उत्राण रंगोली चैक पोस्ट के सामने राज होटल से वेलंजा-हजीरा मेईन रोड पर सरेआम गांजा बिक्री हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर डीसीबी पुलिस ने गत रोज शाम 5.30 से रात 1 बजे के दौरान वोच लगाई थी। इस दौरान पुलिस ने इमरान मेहबुबभाई शेख (उम्र-32, निवासी – एच-4, बिल्डिंग क्रमांक – 151, बी ब्लोक फ्लेट क्रमांक 24, चौथा माला, कोसाड आवास अमरोली) को संदेहास्पद हालत में पूछताछ और जांच करने पर उसके पास से छुटक बिक्री करने रखा मेफेड्रोन ड्रग्स (एमडी) जिसका वजन 88.71 ग्राम मूल्य रुपये 2,66,130 रुपयों का खरीद कर लाया था पुलिस ने मेहबुबभाई को दबोचकर उसके पास से 10 हजार रुपयों का रीयल मी कंपनी का ब्ल्यु कलर का मोबाईल तथा नगद 2050 रुपये समेत टोटल 2,78,180 रुपयों का मुद्दामाल जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान मेहबुबभाईभाई शेख ने बताया कि उनके दो साथीदार आशीष राजुभाई भरवाड (आहिर), निवासी – गोकुलधाम सोसायटी, मोरा भागल, उगत रोड, भेसाण गांव) तथा राजस्थान के जोधपुर निवासी सुनिल जयकिशन बिस्नोई के पास से बिना पास परमिट एमडी ड्रग्स बिक्री करते थे। पुलिस ने आशीष और सुनिल को फरार घोषित कर अधिक जांच शुरू की है। अधिक जांच डी.सी.बी. पुलिस थाने के पीएसआई बी.आर. भाटी अधिक जांच कर रहे है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments