अखिल राजस्थान जाटव महासभा, जयपुर के तत्त्वाधान में होगा कार्यक्रम
मूकनायक राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
हिंडौन सिटी/ करौली/ राजस्थान
जयपुर । शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अखिल राजस्थान जाटव महासभा (समिति), जयपुर द्वारा 12 जुलाई 2026, रविवार प्रातः 10:00 बजे, निलय कुंज, दांतली-सिरोली गोनेर रोड, जयपुर स्थित जाटव छात्रावास (सामुदायिक भवन) का भव्य उद्घाटन एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन समाज के लिए शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी पर्व माना जा रहा है।
मदन मोहन भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व मंत्री भजन लाल जाटव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संजना जाटव करेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर अभिजीत कुमार उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में बसेड़ी के विधायक संजय जाटव, हिण्डौन सिटी की विधायक अनीता जाटव, कामां की विधायक नोक्षम चौधरी, रूपवास के पूर्व विधायक निर्भय लाल जाटव, हिण्डौन सिटी की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव , बयाना के पूर्व विधायक बच्चू सिंह जाटव, अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव, रूपवास के पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, बयाना के पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव, पूर्व राज्यमंत्री भरोसी लाल जाटव, प्रजा कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन टेकचंद राहुल तथा 360 गांव जाटव समाज के अध्यक्ष हट्टीराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।
इस अवसर पर समाज के उन भामाशाहों का सम्मान किया जायेगा, जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा और छात्र हित में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
आयोजन समिति ने बताया कि जाटव छात्रावास समाज के गरीब एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा। यहां विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेंगे । समिति ने प्रदेशभर के समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं बुद्धिजीवियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से अध्यक्ष खान सिंह जाटव, महामंत्री रामप्रसाद जाटव, कोषाध्यक्ष अमर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष रामस्वरूप जाटव, उपाध्यक्ष विजय सिंह जाटव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह जाटव, मंत्री शिवराम जाटव, मंत्री ओमप्रकाश जाटव, मंत्री पूरण सिंह मेहरा, संयुक्त मंत्री पूरण लाल, प्रचार मंत्री भरत लाल जाटव तथा संगठन मंत्री संत राम जाटव सहित समस्त कार्यकारिणी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है।

