Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातबारिश के पानी के संचय के लिए दो दिवसीय केपेसिटी बिल्डिंग वर्कशोप...

बारिश के पानी के संचय के लिए दो दिवसीय केपेसिटी बिल्डिंग वर्कशोप का हुआ आयोजन

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत महानगरपालिका तथा एस.वी.एन.आई.टी. सूरत के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23 जून, 2026 तथा दिनांक 03 जुलाई, 2026 को सायन्स सेन्टर, सिटी लाईट रोड, सूरत में रेईनवोटर हार्वेस्टिंग विषयक दो दिवसीय केपेसिटी बिल्डिंग वर्कशोप का आयोजन किया गया था। वर्कशोप में सूरत मनपा के विभिन्न जोन तथा विभागों के 220 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों उपस्थित थे।
वर्कशोप में म्युनिसिपल डिप्टी आयुक्त निधि शिवाय के द्वारा जल संरक्षण तथा जल संचय जन भागीदारी योजना के विषय में मार्गदर्शन दिया गया। सतीश वसावा, हाईड्रोलिक अभियंता, सूरत मनपा द्वारा सूरत शहर में जल संशाधनो की स्थिति तथा रेईनवोटर हार्वेस्टिंग जरुरी है इस संदर्भ में जानकारी दी गई।
एस.वी.एन.आई.टी. सूरत के डो. कृपेश ए. चौहाण, हेड, सीओयुपीसीबी द्वारा सेन्टर ओफ अर्बन प्लानिंग फोर केपेसिटी बिल्डिंग तथा रेईनवोटर हार्वेस्टिंग संबंधित कार्य का परिचय दिया गया। डो. रविन एम. टेलर, लीडर, सीओयुपीसीबी द्वारा रेईनवोटर हार्वेस्टिंग के मूलभूत सिद्धांतो, आयोजन, नीति संरचना और कोडल अधिसूचना के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
डो. पी.जी. अग्निहोत्री, प्रोफेसर, सिविल इन्जिनियर विभाग द्वारा रेईनवोटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की डिजाईन, कार्यान्वयन तथा कार्य के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। विवेक कपाडिया द्वारा सपाटी पर के बारिश के पानी को बचाना, अर्बन स्टोर्म वोटर मैनेजमेन्ट तथा भूगर्भ जल रिचार्ज की नई पद्धतियों के लिए मार्गदर्शन दिया गया। अपूर्व शाह द्वारा बिल्डिंग तथा रूफटोप रेईनवोटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, कैचमेन्ट, फिल्ट्रेशन, स्टोरेज, रिचार्ज विकल्पों व देखभाल के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
आम जनता को अपील की गई है कि 70ः20ः10 जन भागीदारी योजना तथा केच ध रेईन अभियान अंतर्गत उपलब्ध 100 प्रतिशत म्युनिसिपल कोर्पोरेटर ग्रान्ट का लाभ लेकर निजी सोसायटीयों में ग्राउन्ड वोटर रिचार्ज सिस्टम स्थापित कर जल संचय अभियान में सहभागी हो।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments