Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजराततापी में भाजपा नेता सूरज देसाई और उनके पिता शिकंजे में, एट्रोसिटी...

तापी में भाजपा नेता सूरज देसाई और उनके पिता शिकंजे में, एट्रोसिटी मामले में एससी-एसटी सेल की सख्त कार्रवाई

जिला भाजपा महामंत्री ने सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का उपयोग किया

मूकनायक समाचार । तापी/व्यारा

तापी जिला के वालोड तहसील के बुहारी गांव के उपसरपंच व भाजपा पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा के मंत्री सूरज देसाई और उनके पिता सत्यजित देसाई को एससी-एसटी सेल ने दबोचा था। जिल्ला भाजपा महामंत्री के खिलाफ सरेआम बीभत्स भाषा प्रयोग करने के मामले में एट्रोसिटी शिकायत की जांच के दौरान गुनाह साबित होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत स्थानिक स्वराज्य के चुनाव के दौरान चुनाव के दिन बुहारी गांव में हुई घटना में सूरज देसाई और उनके पिता सत्यजित देसाई ने जिला भाजपा महामंत्री अमित पटेल के खिलाफ सरेआम अपशब्द व गाली-गलोच की होने का आरोप था। इस घटना के चलते अमित पटेल ने वालोड पुलिस थाने में दोनो पिता-पुत्र के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी।
अप्रैल माह में दर्ज हुई शिकायत के आधार पर एससी-एसटी सेल द्वारा समग्र घटना की जांच की गई थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के खिलाफ गुनाह साबित होने पर आज उनको गिरफ्तार कर लिया गया। हाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू की है। राजकीय रूप से चर्चास्पद बन गए इस मामले में भाजपा के साथ जुडे अग्रणियों के नाम सामने आने से तापी जिला के स्थानिक राजकारण में फिर एक बार गर्म माहौल देखने को मिल रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले को राजकीय मोड दिया जा रहा है जो चर्चा का विषय बना है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments