Friday, July 17, 2026
Homeगुजरातवाहक जनित रोग नियंत्रण के लिए सूरत मनपा ने शुरू किया अभियान

वाहक जनित रोग नियंत्रण के लिए सूरत मनपा ने शुरू किया अभियान

मूकनायक समाचार

जयंति सोलंकी । सूरत

सूरत मनपा स्वास्थ्य विभाग के वाहक जनित रोग नियंत्रण के लिए सूरत महानगरपालिका द्वारा बारिश की मौसम के चलते मच्छरजन्य रोगों के नियंत्रण के लिए दिनांक 20 जून, 2026 से दिनांक 26 जून, 2026 तक विभिन्न जोन क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया है।
विभिन्न जोन क्षेत्र में जांच कर मनपा ने छोटे-बडे निर्माणों में शुरू किए सर्वे के दौरान 806 निर्माण सर्वे कराने पर 898 मच्छर के ब्रिडिंग का नाश किया गया। जबकि 134 नोटिस दी गई जिसमें से 86 जिम्मेदार व्यक्तियों के पास से 1,98,500 रुपये दंड वसूल किया। सेन्ट्र जोन में विनस अस्पताल के पास 3500, बडेखां चकला 4000, वेस्ट जोन में सेन्कटम पेलेसीयो 5000, गौरवपथ के निर्माण से 3000, साउथ-ए जोन में शांतिनिकेतन सोसायटी 2000, खटोदरा कोलोनी 4000, साउथ-बी जोन में सिद्दकीनगर, तिरुपतिनगर, मोहमदीनगर, हयातनगर 5000, सा-ईस्ट जोन में कैलाश बिजनेस पार्क 5000, सा-वेस्ट जोन में केनल लेकव्यू निर्माण से 5000, नोर्थ जोन में वेदांत बंगलो 3000, रिवरव्यू सोसायटी 2000, इस्ट-ए जोन में आराधना एम्ब्रो, अर्चना इको पार्क, रोयल एथीक्स पार्क 54500, महेक डायमंड 4000, 4 इस्ट-बी जोन में हरिकृष्ण 3000, महेन्द्र पार्क सोसायटी 2000 दंड वसूल किया गया व साप्ताहिक इन्ट्रा डोमेस्टिक सर्वे किया गया। जिसमें 399350 सर्वे घर चैक किया जायेगा जिसमें 1204482 मच्छर के ब्रिडिंग स्पोट जांच की गई जिसमें कुल 3941 मच्छरों का ब्रिडिंग नाश किया गया और 754 नोटिस दी गई उक्त सर्वे के दौरान 9600 दंड वसूल किया गया।
मच्छरजन्य रोगों के बारे में जागृतता के लिए बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई जिसमें मच्छर कहां पैदा होते इसके लिए कौन सा कदम उठाया जाए, इससे बचने के लिए कौन सा उपाय किया जाए। इस संदर्भ में वर्किंग मोडेल की प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
सूरत मनपा में चल रहे अलग-अलग जोन में निर्माण अभियान मच्छरजन्य स्थिति के नियंत्रण के लिए मच्छर उत्पत्ति को रोकथाम के लिए ओर्गेनाईजरो व सुपरवाईजर को नोडेल ओफिसर के तौर पर नियुक्त किया, अलग-अलग जोन में 1128 नोडेल ओफिसर की नियुक्त किया गया और उनके द्वारा निर्माण में 214 सर्टिफिकेट अपलोड किया गया।
मनपा द्वारा लोगों को अपील की गई है आगामी बारिश की मौसम के चलते निवासस्थान, निर्माणाधिन स्थल पर मच्छरजन्य स्थिति की रोकथाम के लिए अगासी या टेरेस पर बिनउपयोगी रखे भंगार, चीजवस्तुए व विभिन्न सामान रखा गया हो उसमें पानी नहीं इकट्ठा होना चाहिए इसकी जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। ऐसी जगहों का दौरा कर उसका निकाल किया जाए इसके लिए सहकार दिया जाए। जिससे लोग अपने-अपने परिवारों की रक्षा कर सकते है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments