Friday, July 17, 2026
Homeगुजरातनवसारी में बारिश के चलते लोगों के जीवन पर पडा प्रभाव

नवसारी में बारिश के चलते लोगों के जीवन पर पडा प्रभाव

मूकनायक समाचार । नवसारी

नवसारी में बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने मिली। लोगों के घर में पानी भर जाने से लोग काफी मुश्किल में फंस गए है। शहर के नागतलावडी क्षेत्र में 2 इंच बारिश के कारण लोगों के घर में पानी घूस गया। इस कारण मनपा की प्रिमोन्सून अभियान की पोल खुली हो गई है।
नागतलावडी क्षेत्र में 14 से अधिक घरों में बारिश का पानी भर गया। घर का राशन, मसाला समेत दैनिक जीवन की सामग्री भी भीग जाने से परिजनों को आर्थिक नुकसान सहना पडा। स्थानिकों ने बताया कि अब तो केवल शुरूआत ही है। केवल दो इंच बारिश से हालत इतनी खराब है तो बारिश की विकट स्थिति में क्या होगा। ऐसे सवाल खडे हुए है। स्थानिकों ने आरोप लगाया कि यह समस्या कई सालों से जैसे थे स्थिति में है। बारिश आया कि पानी भर गया। नवसारी महानगरपालिका को कई बार लिखित जानकारी दी गई है किन्तु समस्या का कोई समाधान नहीं आया। जबकि प्रिमोन्सून कार्य के नाम पर हर साल बडे दावे किए जाते है, किन्तु जमीन पर इसका कोई प्रभाव नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments