Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातडो. श्यामा प्रसाद मुखरजी ओक्सिजन पार्क में सी.आर. पाटील के हाथो हुआ...

डो. श्यामा प्रसाद मुखरजी ओक्सिजन पार्क में सी.आर. पाटील के हाथो हुआ पौधारोपण

मूकनायक समाचार । सूरत

पौधारोपण महा अभियान के तहत सूरत शहर के भेस्तान, डिंडोली क्षेत्र में नए निर्माण होने वाले डो. श्यामा प्रसाद मुखरजी ओक्सिजन पार्क में पौधारोपण जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील के हाथो कर तक्ति अनावरण की गई।
सूरत मनपा के पदाधिकारियों, महापौर मायाबेन मावाणी की अध्यक्षता में विधायक मनुभाई पटेल, प्रवीण घोघारी, संगीताबेन पाटील, स्थायी समिति अध्यक्ष राजनभाई पटेल, डिप्टी महापौर सुधाकर चौधरी, नेता श्री (शासक पक्ष) अल्पाबेन मेहता, दंडक (शासक पक्ष) उर्मिलाबेन त्रिपाठी की उपस्थिति में मनपा अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में सुबह 8 बजे ओक्सिजन देने वाले 40 से अधिक पौधों का प्लान्टेशन किया गया व 5000 नंग विभिन्न पौधाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण करने के लिए शपथ दिलाए गए। पौधारोपण में जुडने वाली संस्थानों, एन.जी.ओ. जैसे कि नेचर क्लब, ग्रीन आर्मी चेरिटेबल ट्रस्ट, सूरत वन फाउन्डेशन इत्यादि जैसी संस्थानों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों, स्कूलों के बच्चों इत्यादि ने हिस्सा लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments