Monday, July 27, 2026
Homeगुजरातथवा में शिक्षा का उत्सव ः पीएम श्री थवा ब्रांच और पीएम...

थवा में शिक्षा का उत्सव ः पीएम श्री थवा ब्रांच और पीएम श्रीकृष्ण आश्रम शाला का संयुक्त प्रवेशोत्सव

भरूच ः समग्र गुजरात राज्य के साथ भरुच जिला में भी राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी शाला प्रवेशोत्सव और कन्या केळवणी महोत्सव -2026 का प्रगति का उत्सव थीम के तहत उत्साहभेर और भव्य प्रारंभ किया गया। शिक्षा के व्याप को मजबूत बनाने के लिए बच्चों को शिक्षा के साथ जुडने व गुणवत्तायुक्त शिक्षा के संकल्प काे साकार करने के लिए जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इसके अंतर्गत झगडिया विभाग के एएसपी अजयकुमार मीणा, आईपीएस नेत्रंग तहसील के थवा गांव में आने वाले पीएम श्री थवा ब्रांच प्राथमिक शाला और पीएम श्री कृष्ण आश्रम शाला में उपस्थित रहकर नए छात्रों को शाला प्रवेश देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।
पीएम श्री थवा ब्रांच प्राथमिक शाला के बालवाटिका के 23 भूलकांओ को प्रवेश दिलाया गया। जबकि पीएम श्री कृष्ण आश्रम शाला में कक्षा 1 में 13, 9में 72 और कक्षा 11 में 52 छात्रों को प्रवेश दिलाकर शिक्षा यात्रा की नई शुरूआत की।
इस अवसर पर छात्रों का पुष्पवर्षा और मीठाई से स्वागत किया। साथ शैक्षिक कीट, पुस्तक व अभ्यास के लिए जरूरी सामग्री देकर बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढाया।
कार्यक्रम के दौरान एएसपी अजयकुमार मीणा (आईपीएस) ने उदबोधन में बताया कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की चाबी ह। आज के छात्रों आने वाले देश के भविष्य है। मेहनत, शिस्त और संस्कार से ही उज्जवल भविष्य निर्माण संभव है।
इस अवसर पर शाला के विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को महानुभावो के हाथों सम्मानित किया गया। शाला के बच्चों ने प्रेरणादायी अमृत वचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत कर समग्र वातावरण को शिक्षामय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में महानुभावों के हाथों पौधारोपण किया गया। एएसपी अजयकुमार मीणा, आईपीएस द्वारा पीएम श्री थवा ब्रांच प्राथमिक शाला और पीएम श्री कृष्ण आश्रम शाळा की सान्य लेब व कोम्प्युटर लेब की मुलाकात ली गई। उन्होंने छात्रों को उपलब्ध आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं, प्रयोगात्मक शिक्षा व्यवस्था और डिजिटल लर्निंग की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही छात्रों के विज्ञान और टेकनोलोजी क्षेत्र में आगे बढने की प्रेरणा देकर शिक्षकों के प्रयत्नों की परीक्षा की। व शाला के विविध प्रवृत्तिओ, शैक्षिक सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के लिए विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर एएसपी श्री अजयकुमार मीणा आईपीएस, लायजन अधिकारी नवतेजभाई वसावा, संस्थाना संस्थापक मानसिंगभाई मांगरोळा, दोनों पीएम श्री शाला के आचार्यों, गांव पंचायत के प्रतिनिधियों, परिजनो और बडी तादाद में ग्रामजनों उपस्थित थे।
शिक्षा के महायज्ञ में समाज के सभी वर्ग की हिस्सेदारी के साथ थवा गांव में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव प्रगति के उत्सव का जीवंत उदाहरण बना है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments