Monday, July 27, 2026
Homeगुजराततुमडावाडी गांव में शिक्षा का बीज बोने वाले निवृत्त शिक्षक हरिलाल वसावा

तुमडावाडी गांव में शिक्षा का बीज बोने वाले निवृत्त शिक्षक हरिलाल वसावा

फूलसिंग वसावा – डेडियापाडा (नर्मदा)

नर्मदा ः नर्मदा जिला के चीकदा तहसिल के अंदरुनी और गाढ जंगल क्षेत्र के बीच आने वाले तुमडावाडी गांव आज विकास और जागृति के प्रयासों के कारण चर्चा में है। हाल ही में तहसील पंचायत अध्यक्ष रमेश वसावा द्वारा गांव में पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब शिक्षा क्षेत्रे में शिक्षक हरिलाल वसावा द्वारा नई पहल शुरू की गई है।
गुजरात राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण कार्य के सदस्य रहने वाले हरिलाल वसावा गांव के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागृति लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे। परिवहन की मर्यादित सुविधाओं से सज्ज दूर के गांव तक पहुंचकर उन्होंने बच्चों व परिजनों को शिक्षा का महत्व समझाया।
हरिलाल वसावा ने बताया कि गांव का गांव के दौरे के दौरान जानकारी मिली की खास तौर पर बच्चों के पढने व लिखने का कौशल काफी कमजोर है। इस कारण उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा की तत्काल जरूरत है। बच्चों को शिक्षा के मुख्य प्रवाह के साथ जोडने के लिए उन्होंने विशेष अभियान शुरू किया है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिलाल वसावा ने करीब 35 बच्चों को साथ रखकर गांव में प्राथमिक शिक्षा की शुरूआत की। यह नई स्कूल का नाम माँ धरती प्राथमिक शाला, तुमडावाडी रखा गया है। शाला के माध्यम से बच्चों को मूलभूत शिक्षा, पढना लिखना व जीवन मूल्यों का मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस अवसर पर हरिलाल वसावा ने शिक्षा विभाग और संबंधित विभाग को अपील की है कि तुमडावाडी जैसे अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, शैक्षिक सुविधाएं और जरूरी शिक्षक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, जिससे वह भी समाज के मुख्य प्रवाह में जुड सके।
तुमडावाडी गांव में शुरू हुई यह पहल केवल शिक्षा का प्रारंभ नहीं है बल्कि गांव के बच्चों का उज्जवल भविष्य के लिए लगाया बीज है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments