मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश
रामनगर, बस्ती।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत आज रामनगर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी तथा “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री हरीश द्विवेदी जी (असम प्रदेश प्रभारी, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व सांसद बस्ती) रहे। उन्होंने प्राकृतिक खेती को किसानों की आय बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताते हुए किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र जी का प्रेरक उद्बोधन प्राप्त हुआ।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। श्री द्विवेदी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम में दिलीप दिलीप पांडे जी जिला उपाध्यक्ष, राकेश शर्मा जी जिला मंत्री, सत्येंद्र सिंह भोलू, विजय पांडे राजू, विजय तिवारी , गिरजेश यादव मंडल अध्यक्ष रामनगर, ओम प्रकाश पांडे जी, गौरव वर्मा को संजय कुमार, दिलीप कुमार, अनिल कुमार सिंह जी सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

