मूकनायक / ऋषिराज
प्रयागराज / उत्तर प्रदेश
प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन प्रबुद्ध बाल रंग कार्यशाला का हुआ समापन
प्रयागराज । समाजसेवी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के कुशल निर्देशन में यमुनापार की तहसील व थाना करछना स्थित ग्रामसभा वीरपुर में सात से सत्रह आयु वर्ग के बच्चों के सृजनात्मक कलात्मक और व्यक्तित्व विकास हेतु विगत 21 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन प्रस्तुतिपरक प्रबुद्ध बाल रंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन प्रबुद्ध बाल रंग कार्यशाला का समापन जारी बाजार स्थित चंद्रमुखी गेस्ट हाउस के मंच
पर दर्जनों नृत्य नाटिकाओं, गायन और लघु नाट्य प्रस्तुतियो के साथ की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रबुद्ध फाउंडेशन, देवपती मेमोरियल ट्रस्ट, डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) और बाबासाहेब शादी डाट काम के संयुक्त तत्वावधान में सात से सत्रह आयु वर्ग के बच्चों के सृजनात्मक कलात्मक और व्यक्तित्व विकास के लिए संचालित एक बाईस दिवसीय प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन प्रबुद्ध बाल रंग कार्यशाला के समापन पर बुद्ध
वंदना, त्रिशरण, पंचशील और गायन सहित अन्य सफल प्रस्तुतियां की गई। रंगकर्मी रंगनिर्देशक समाजसेवी आईपी रामबृज की आत्मकथा पर आधारित लिखित निर्देशित लघु नाटक बेटी में बेटा बेटी को एक बराबर समझने का संदेश के साथ इनर कष्ट मैरिज का संदेश देती है। लघु नाटक पाखण्ड पूरे बहुजन समाज को अंध विश्वास, पाखण्ड और कुरीतियों से मुक्ति का संदेश देती हुई दिखी। कार्यशाला में दो दर्जन से अधिक बच्चे ने प्रतिभाग कर अपने किरदार के साथ न्याय किया।

