Tuesday, September 29, 2026
Homeबस्तीबस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर में बढ़ रही हैं स्वास्थ्य...

बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर में बढ़ रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं, अब हार्मोन एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ भी करेंगे नियमित ओपीडी।

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश।

बस्ती जनपद के लोगों को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब दो और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित ओपीडी शुरू करने की घोषणा की है।अस्पताल में अब हार्मोन एवं एंडोक्राइन रोग विशेषज्ञ डॉ. आदर्श सोनकर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय रविवार को अपनी सेवाएं देंगे। वहीं न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे।डॉ. आदर्श सोनकर एंडोक्राइनोलॉजी के क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं और मधुमेह (डायबिटीज), थायरॉइड रोग, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस/पीसीओडी, बांझपन से जुड़ी हार्मोनल समस्याएं, बच्चों में ग्रोथ एवं प्यूबर्टी संबंधी विकार, ऑस्टियोपोरोसिस तथा अन्य जटिल हार्मोन संबंधी रोगों के उपचार में विशेष अनुभव रखते हैं।वहीं डॉ. अमन सिंह न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ हैं और मस्तिष्क, नसों एवं तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों जैसे लकवा, मिर्गी, सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, पार्किंसन रोग, नसों की कमजोरी तथा अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के उपचार के लिए मरीजों को परामर्श प्रदान करेंगे।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इन दोनों विशेषज्ञों की सेवाएं शुरू होने से बस्ती एवं आसपास के जिलों के मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी।अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि संबंधित रोगों से पीड़ित मरीज निर्धारित तिथियों पर अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करें और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments