मूकनायक/जिला पाली ब्यूरो चीफ मदन लाल/पाली/ राजस्थान।
भाई-भतीजे शोरुम से ले गए सवा करोड़ की ज्वेलरी मांगा तो लौटाने से किया इनकार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
पाली शहर के एक ज्वेलरी शाॅप से करीब 1.29 करोड़ 865 ग्राम का सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। शोरुम के मालिक चोरी का आरोप अपने ही रिश्तेदारों पर लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसके बाद घटना का सीसीटीवी भी है फिलहाल कोतावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतावली थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि 5 जून को सुरेश सोनी ने रिपोर्ट दी उसने बताया कि उदेपुरिया बाजार में उसकी सोने-चांदी के गहनों की शाॅप है वहा उसका भतीजा अंगद भी काम करता है। 13 मई को काॅलेज रोड़ पर उनके बेटे की ज्वेलरी शाॅप है ऐसे में पुरा परिवार घरेलु काम में बिजी था इस दिन शाम करीब 4 बजे उनका भतीजा अंगद और स्टाफ गोरथन दुकन पर थे शाम करीब 5 बजे उनका भाई ओमप्रकाश शाॅप पर आया जहां उसके भतीजे अंगद उनके कहने पर शाॅप पर रखे करीब 865 ग्राम सोने के जेवर बैग में भरकर अपनी स्कूटी पर रखकर ले गया इस सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.29 करोड़ है पीड़ित ने बताया कि यह सारी घटना शाॅप में लगे CCTV कैमरें में केद हो गई इसकी जानकारी मुनीम हंसराज ने उन्हैं दी तब मेने अंगद और ओमप्रकाश से इस बारे में पुछा तो उन्होंने कहा कि वे सारे गहने दुकान में लाकर रख देंगे लेकिन फिर 19 मई को गहने लौटाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दी जिसके बाद मामला दर्जकर जांच शुरु कर दी है

