Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानजालौर में आदिवासी युवक से बर्बरता: अपहरण,मारपीट, पेशाब पिलाकर वीडियो बनाया, मामला...

जालौर में आदिवासी युवक से बर्बरता: अपहरण,मारपीट, पेशाब पिलाकर वीडियो बनाया, मामला दर्ज।

मूकनायक न्यूज/ जालौर/राजस्थान।

जालौर।राजस्थान के जालौर जिले के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के धामसीन गांव में एक दलित युवक प्रकाश भील के साथ अमानवीय बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक का अपहरण कर रातभर बंधक बनाए रखा, बेरहमी से मारपीट की, कपड़े उतारकर वीडियो बनाया और जबरन पेशाब पिलाकर अपमानित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दलित आदिवासी समाज और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश है। आजाद समाज पार्टी के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल परमार ने घटना की खबर सुनते ही तुरंत पीड़ित के घर जाकर मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित प्रकाश भील ने रानीवाड़ा थाने में दी रिपोर्ट के अनुसार, 28 मई 2026 को रात करीब 11 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति उसे जबरदस्ती फॉर्च्यूनर गाड़ी में बिठाकर खाकरिया गांव ले गए। वहां शराब खरीदने के बाद आरोपी उसे सुनसान झाड़ी वाले इलाके में ले गए।पहले शराब पीने के बाद आरोपियों ने युवक के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे उसे वापस धामसीन गांव लाए और वहां बंधक बनाकर दोबारा पीटा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाया, उस पर पेशाब किया और पेशाब पीने के लिए मजबूर किया।मारपीट के बाद आरोपियों ने युवक को बिना कपड़ों के ही सड़क पर छोड़कर भाग गए। युवक किसी तरह पैदल चलकर घर तक पहुंचा और परिजनों को अपनी कहानी बताई। पीड़ित की शिकायत पर रानीवाड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम SC/ST Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर कराई जा रही है। इस घटना के बाद दलित आदिवासी समाज और बहुजन संगठनों में भारी रोष है। सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर आजाद समाज पार्टी समेत संगठन दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments