Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानमोकलसर के उत्तम भारती 'सत्यमेव जयते सम्मान' से सम्मानित।

मोकलसर के उत्तम भारती ‘सत्यमेव जयते सम्मान’ से सम्मानित।

मूकनायक न्यूज/रावत गर्ग/उण्डू/बाड़मेर।

बाड़मेर| बालोतरा जिले अंतर्गत सिवाना उपखंड क्षेत्र के मोकलसर गांव निवासी उत्तम भारती को ‘सत्यमेव जयते सम्मान’ से हरियाणा के करनाल में सम्मानित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाराम गर्ग मोतीसरा ने मूकनायक न्यूज को बताया कि मोकलसर उत्तम भारती को करनाल हरियाणा में सत्यमेव जयते से किया सम्मानित गया है। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले हरियाणा के करनाल में आयोजित कार्यक्रम सत्यमेव जयते अवॉर्ड सेरेमनी में सिवाना उपखंड के मोकलसर के उत्तम भारती को सत्यमेव जयते अवॉर्ड से सम्मानित लगातार बधाईयां मिल रही हैं। एंटी क्रेप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सुप्रीमों नरेंद्र व्यास के अनुसार भारती हमारे संस्था से जुड़कर सदस्य से नैशनल चेयरमैन तक अपनी सेवा से संस्था के सर्वोच्च सम्मान सत्यमेव जयते अवॉर्ड हासिल किया है। लंबे समय से समाज सेवा, न्याय, पारदर्शिता, मानव अधिकारों की सुरक्षा एवं जनजागरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए संस्था द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है। हरियाणा के करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिनेता रजा मुराद, अभिनेत्री वर्षा युवांगकर और अभिनेता कालाहंडिया कटप्पा सुनील महानंदा के द्वारा उत्तम भारती को सत्यमेव जयते अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। उत्तम भारती ने सभी मुख्य अतिथिओं और संस्था के पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि समाज सेवा अगर जिंदगी में आप किसी के किसी रूप में काम आओ तो अवश्य करें सेवा में बहुत सुकून और आनंद होता हैं।भारती को सत्यमेव जयते अवॉर्ड मिलने पर अहमदाबाद पहुंचने पर मित्रों और रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments