मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।
आबूरोड/मानपुर। तहसील शाखा आबूरोड मानपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जोधपुर संभायुक्त कानाराम परिहर, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति व तहसील अध्यक्ष मगन प्रजापति ने की। संभाग अध्यक्ष कानाराम परिहार ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन को देखते हुए प्रत्येक सदस्य को कम से कम दो नए सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। जिला सलाहकार मंत्री हंसाराम ने संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भामाशाहों से संपर्क कर सहयोग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पीड़ितों को न्याय दिला सकता है। तहसील अध्यक्ष मगनजी प्रजापति ने कहा कि आमजन के साथ हो रहे भ्रष्टाचार और नारी शक्ति पर हो रहे अत्याचारों के मामलों को चिन्हित कर सरकार तक पहुंचाया जाएगा और संगठन हर पीड़ित के साथ खड़ा है। इस दौरान बैठक में ओम प्रकाश ,लखमाराम पंचाल, नारायण लाल डांगी, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापत, रमेश कुमार बुथा, आबूरोड तहसील उपाध्यक्ष पारु भाई सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

