मूकनायक/ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
महावीरजी/ करौली/ राजस्थान
श्रीमहावीरजी तहसील थाना बालाघाट के गांव शेखपुरा के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की गंभीर नदी में डूबने से मौत हो गई। शेखपुरा निवासी 12 वर्षीय वीरेंद्र जाटव व उसके छोटे भाई 10 वर्षीय विष्णु जाटव दोनों भाई बकरी चराने गए थे। गंभीर नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पिता चरण सिंह जाटव एवं मां नवलबाई अन्य किसी जगह मजदूरी करने गए हुए थे। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

