मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस लगातार महिला को समझाने और शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए प्रयास करती रही।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य संबंधित विभागों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मौके पर मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम को लेकर चिंतित नजर आए। फिलहाल महिला के टावर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

