मूकनायक रमेश पोडिया/करनाल/हरियाणा
करनाल, 19 अप्रैल:
शहर के कर्ण विहार क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच सरेआम एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दो युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
घायल युवक की पहचान उज्जवल उर्फ मोनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाई, जो उसकी टांग में लगी। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
यह घटना कर्ण विहार में गोल्ड फ्लिंक के नजदीक हुई, जहां शाम के समय काफी आवाजाही रहती है। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरो की तलाश मे जुट गई है
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

