मूकनायक /धनेश्वर यादव /बांसवाड़ा।
बाॅसवाडा: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर खांन्दु कॉलोनी में फुले अंबेडकर शिक्षा समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. किशन सालवी, विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र जाटव एवं समिति अध्यक्ष महेंद्र यादव शंकरलाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।वक्ताओं ने अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए शिक्षा को समाज जागरण का सबसे बड़ा माध्यम बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।आरती ने 95.67% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, जबकि कोमल (89%) और मुस्कान (86%) भी टॉप विद्यार्थियों में रहीं। अन्य विद्यार्थियों में जानवी, ईशा, कौशल्या, जय और इन्द्र सहित कई प्रतिभाओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं युवा मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

