Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानजावाल में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित, प्रतिभाओं...

जावाल में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।

मूकनायक न्यूज/हंसाराम मनोरा/सिरोही/राजस्थान।

जावाल। भारतरत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर मेघ मानव सेवा समिति एवं मेघवाल समाज जावाल के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर सर्किल स्थित समिति कार्यालय (राम रसोड़े) पर एक भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण समारोह आयोजित किया गया।केक काटकर मनाया जन्मदिन, कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने हर्षोल्लास के साथ बर्थडे केक काटा और एक-दूसरे को ‘हैप्पी बर्थडे’ विश कर खुशियां बांटीं। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया और सभी उपस्थित जनों ने संवैधानिक नियमों के पालन व संविधान को सुरक्षित रखने की शपथ ली।प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मानसमारोह के दौरान समाज के होनहार विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 10वीं, 12वीं और नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा ‘भीम दुपट्टा’ पहनाकर, नोटबुक और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ समाजसेवियों और सरकारी कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके बताए आदर्शों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिनका समिति द्वारा केक खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति सचिव ने पधारे हुए सभी अतिथियों, सरकारी कर्मचारियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। बाबा साहब के जयकारों के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments