मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत/ हरियाणा
राजकीय माध्यमिक विद्यालय ,बादल (दादरी) में विश्व रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक अरुण भोरिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को बताया गया कि बाबा साहब अंबेडकर ने भारत के प्रत्येक नागरिकों को समानता का अधिकार देकर के सभी को उन्नति का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा ही किसी देश की प्रगति का उन्नत रास्ता है। बाबा साहब को आज पूरा संसार ‘ज्ञान के प्रतीक’ के रूप में मानता है। क्योंकि बाबा साहब विश्व के सबसे महान विद्वान व महापुरुष हुए हैं। बाबा साहब से हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाई आ रही हो लेकिन हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर दर्शन कुमार जी ने भी बाबा साहेब अम्बेडकर जी के द्वारा देश के लिए किए गए महान कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित सभी बच्चों को इस अवसर पर प्रसाद वितरित किया गया

