Friday, April 17, 2026
Homeहरियाणाविश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

     सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जी•टी•रोड़ पानीपत में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर  स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातःकालीन सभा (असेंबली) में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी विभाग के अध्यापक  विनीत ने बच्चों को शारीरिक, मानसिक एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। उन्हें संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने  विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि अधिक समय तक मोबाइल का उपयोग करने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है, नींद में कमी आती है तथा मानसिक एकाग्रता भी प्रभावित होती है।

विद्यालय की प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” और विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में अच्छे स्वास्थ्य संबंधी आदतों को अपनाना चाहिए तथा उन्होंने बच्चों को हाथ धोने की सही विधि, पौष्टिक भोजन के लाभ तथा रोगों से बचाव के उपायों के बारे में समझाया। अंत में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधित कविताओं का भी प्रदर्शन किया!
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें एक स्वस्थ एवं सशक्त जीवन की ओर प्रेरित करना था। अंत में सभी विद्यार्थियों ने स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments