मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।
सुमेरपुर। सुमेरपुर के खिंवांदी गाॅव निवासी सुरेश कुमार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि इतिहास विषय में “सिरोही जिले के जैन मंदिरों का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य के लिए दी गई।सुरेश कुमार ने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में डॉ. सुमन राठौड के निर्देशन में पूर्ण किया। उनके शोध में सिरोही जिले के जैन मंदिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्थापत्य कला तथा सांस्कृतिक महत्व का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। परिवार, मित्रगण व गाॅव वालों ने डाॅ सुरेश को बधाई दी। डाॅ सुरेश नें अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता शांति देवी एवं श्री खिमाराम मेघवाल, पत्नी ममता तथा मित्रों को दिया है। गौरतलब है कि सुरेश कुमार ने इतिहास विषय में परास्नातक व NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण करके यह महत्वपूर्ण शोध कार्य पूर्ण किया हैं। वर्तमान में वे राजकीय कन्या महाविद्यालय शिवगंज में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

