Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीइनाम पाकर छात्रों के चेहरे खिले, मेहनत को मिला सम्मान

इनाम पाकर छात्रों के चेहरे खिले, मेहनत को मिला सम्मान

मूकनायक/ राजस्थान/ बूंदी

संवाददाता शैतान सिंह बैरवा

इन्द्रगढ – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में गणतंत्र दिवस समारोह के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा, अनुशासन व परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्रों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा कुमारी गुप्ता ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “पुरस्कार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं , इससे उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मबल का विकास होता है।”विद्यालय परिवार द्वारा शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।कार्यक्रम में पवन कुमार सलोदिया , दौलत राम मीणा, सीता राम गुर्जर, पप्पू लाल मीणा, महेश मीणा, गोपाल महावर, शीला मंगल, उमा शर्मा, यादवेन्दु शर्मा, संतोष कुमार, टिंकू मीणा, मोहित मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, रामस्वरूप मीणा, कमरुद्दीन खान एवं सुमित्रा मीणा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में छात्रों को निरंतर मेहनत करने, अनुशासन में रहकर लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक सिद्ध हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments