
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
लाखेरी – रक्तदान के क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश करते हुए फायर ऑफिसर रोहिताश्व कुमार ने 25वीं बार रक्तदान कर एक जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बूंदी निवासी बनवारी लाल को अचानक AB+ रक्त की आवश्यकता होने पर परिजनों द्वारा उन्हें जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिजनों को रक्त की गंभीर आवश्यकता की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार रामशंकर बरोदिया , अध्यक्ष अंबेडकर कल्याण परिषद, लाखेरी ने इस संबंध में अमर सिंह बैरवा, जिला सभाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर, जिला बूंदी को सूचित किया। सूचना मिलते ही अमर सिंह बैरवा ने तुरंत फायर ऑफिसर रोहिताश्व कुमार से संपर्क किया।मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर रोहिताश्व कुमार अपने गांव डाबर, तहसील बामनवास, जिला सवाई माधोपुर से तुरंत जयपुर पहुंचे और रक्तदान किया। इस अवसर पर एक यूनिट रक्तदान 5 वी बार अंकित कुमार, निवासी ग्राम लालसोट, जिला दौसा द्वारा भी किया गया,जिससे मरीज को समय पर आवश्यक रक्त उपलब्ध हो सका।रक्तदान के इस सराहनीय कार्य पर मरीज के परिजनों एवं सामाजिक संगठनों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। रोहिताश्व कुमार का 25वीं बार रक्तदान करना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है और युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आने का संदेश देता है।रक्तदान महादान है — समय पर किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।

