Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीदौलतपुरा विद्यालय में शैक्षणिक उत्सवनिपुण मेला, मेगा पीटीएम व ईएलसी गतिविधियों के...

दौलतपुरा विद्यालय में शैक्षणिक उत्सवनिपुण मेला, मेगा पीटीएम व ईएलसी गतिविधियों के साथ होगा आयोजन

मूकनायक/राजस्थान / बूंदी/

संवाददाता शैतान सिंह बैरवा

इन्द्रगढ – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौलतपुरा में दिनांक 23 जनवरी 2026 को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत शैक्षणिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में निपुण मेला, मेगा पीटीएम, चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) की गतिविधियाँ तथा कृष्णा भोज जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा कुमारी गुप्ता द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्ष श्री मनी राम मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता तथा लोकतांत्रिक जागरूकता का प्रसार करना है।निपुण मेला : पीईईओ क्षेत्र के सभी विद्यालय होंगे सहभागीकार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले निपुण मेले में पीईईओ क्षेत्र के समस्त राजकीय एवं संबंधित विद्यालयों की सहभागिता रहेगी। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी भाषा, गणित एवं जीवनोपयोगी दक्षताओं से संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थी टीएलएम, चार्ट, मॉडल एवं खेल-आधारित शिक्षण सामग्री के माध्यम से अपनी सीख प्रस्तुत करेंगे। निपुण मेले का संचालन निपुण मेला प्रभारी श्री अमर सिंह बैरवा द्वारा किया जाएगा।मेगा पीटीएम : अभिभावक–विद्यालय संवादमेगा पीटीएम के अंतर्गत विद्यालय की सभी कक्षाओं के कक्षा अध्यापक अपने-अपने विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद करेंगे। इस दौरान बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, निपुण लक्ष्य एवं व्यवहारिक विकास की जानकारी दी जाएगी तथा अभिभावकों से घर पर नियमित अध्ययन सहयोग देने का आग्रह किया जाएगा।ईएलसी गतिविधियाँ : लोकतांत्रिक जागरूकताविद्यालय में संचालित चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। ईएलसी प्रभारी श्री अमर सिंह बैरवा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मतदान का महत्व, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी तथा निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा से अवगत कराया जाएगा।कृष्ण भोग: सहभागिता एवं संस्कारकार्यक्रम के अंत में कृष्णा भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसके प्रभारी श्री गोपाल महावर रहेंगे। इस आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता रहेगी।विद्यालय प्रशासन द्वारा क्षेत्र के समस्त अभिभावकों, पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments