
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
लाखेरी – आज दिनांक 11/01/2026 को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार, ने एक मीटिंग सुखाड़िया पार्क लाखेरी पर रखी गई जिसमे सभी पीड़ितों के भुगतान की चर्चा की गई तथा बड्स एक्ट 2019 के तहत आवेदन वितरण करने हेतु दिनांक 02 फरवरी 2026 को खेडली के बालाजी, इन्द्रगढ़ में रखना तय किया है। जिसमे भुगतान दावा फार्म जिला कलेक्टर कार्यालय मेँ जमा करने की रणनीति तैयार की जायेगी, प्रदेश अध्यक्ष एम. पी. शर्मा ने बताया कि सक्रिय कार्यकर्त्ता नियुक्त भुगतान का दावा किया जावेगा। बैठक मेँ प्रमुख भूमिका लाखेरी से बद्रीलाल सैनी, विष्णु प्रसाद बैरवा, राजेंद्र बैरवा, जगदीश सैनी, सुमेरगंजमंडी, से सीताराम शर्मा, कैलाश जी, कोडक्या से जुगल चौहान, राधेश्याम गुजर, अनघोरा से सोभाग मल सैनी एवं अन्य कार्यकर्ताओं एवं अन्य ने भाग लिया।

