Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीबाछौला सहकारी समिति ने यूरिया खाद का वितरण किया

बाछौला सहकारी समिति ने यूरिया खाद का वितरण किया

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

नैनवां – नैनवां सहित आसपास की पंचायतों में भी रबी की फसल के लिए यूरिया खाद की किल्लत बनी हुई है । स्थिति यह है कि किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रही हैं। इसके चलते कई किसान महंगे दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं । इसी बीच बाछौला सहकारी समिति में यूरिया खाद की गाड़ी आई है। व्यवस्थापक का कहना है कि सहकारी समिति बाछौला के लिए गाड़ी में यूरिया के कुल 400 कट्टे आए हैं और आज प्रत्येक किसान को बिना अटैचमेंट के दो-दो कट्टे का वितरण किया गया है ।इस साल अच्छी बरसात होने के कारण क्षेत्र में रवि फसल सरसों चना और गेहूं की बुवाई सामान्य से दोगुनी हुई है l सरसों व गेहूं में यूरिया का उपयोग अधिक होने से मांग भी तेजी से बढ़ गई है , लेकिन सहकारी समिति में मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।इसके अलावा खाद कंपनी की ओर से अटैचमेंट के साथ यूरीया भेजने से प्राइवेट डीलरों की रुचि कम हो गई है क्योंकि किसान खाद के साथ अतिरिक्त अटैचमेंट खरीदने का विरोध करते हैं , जबकि खाद की गाड़ियों के साथ अटैचमेंट अनिवार्य रूप से आता है । जिससे वितरण में अड़चन और बढ़ रही है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments