
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता शैतान सिंह बैरवा
इन्द्रगढ – ग्राम अनघोरा तहसील इन्द्रगढ जिला-बून्दी (राज०) में बैरवा समाज के लोगो का कहना है कि शमशान को अप्रार्थी गणेश माली, तुलसीराम माली, जगन्नाथ माली, राजू माली, रामनिवास माली, भंवरलाल माली व अन्य माली समाज के व्यक्यिों ने अपने अतिक्रमण में ले रखा है व शमसान की भूमि को अपने ताकत के बल पर अपने कब्जे में लिया हुआ है , जिसके कारण बैरवा समाज के लोग अपने मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी बात से नाराज़ अनघोरा के बैरवा समाज के लोगो ने आज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा सौंपा है कि आज दिनांक 31.12.2025 को ग्राम अनघोरा में बैरवा समाज के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जिसका अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हो पाया है मृत व्यक्ति का शव शमसान तक रास्ता नहीं होने से उसके घर पर ही पड़ा हुआ है।जो कि उक्त समस्या हेतु सरपंच सुमेरगंजमण्डी से समाज के लोगों ने बात की तो सरपंच ने रास्ता करने हेतु जे०सी०बी० को मौके पर भेजा था किन्तु उक्त अप्रार्थीगणों व अन्य माली समाज के लोग जे०सी०बी० के सामने आ गये ओर जे०सी०बी० को रास्ता नहीं करने दिया उक्त अप्रार्थीगण शमशान की भूमि को अपनी निजी बताकर शमशान भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ हैगांव वालों का कहना है कि उक्त श्मसान भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर बैरवा समाज के लोगों का स्थाई शमशान भूमि चिन्हीत करें तथा अप्रार्थीगणों को पाबन्द करें ।ज्ञापन के समय कमलेश बैरवा , गुड्डू लाल सुरेश कुमार , हेमन्त बैरवा, हरजी लाल इत्यादि समाजबंधुओं उपस्थित रहे।

