Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीराजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटा में सफलतापूर्वक...

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटा में सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटा में हुआ सम्पन्न मूकनायक राजस्थान बूंदी संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा लाखेरी – राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटा के कंचन मोहन रिसोर्ट में आयोजित किया गया जिसमें लाखेरी के शिक्षकों एवं कल्याण परिषद के सभी सदस्यो ने भाग लिया। साथ ही सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया गया जिन्होंने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय एवं सहयोग प्रदान किया । अम्बेडकर कल्याण परिषद के अध्यक्ष राम शंकर जी बडोदिया , बाबूलाल जी, राजेंद्र कुमार वर्मा, श्रीमती रेखा कलोसिया, श्रीमती सुनीता कर्णावत, श्रीमती शीला त्यागी, रामगोपाल ठेकेदार, श्री कमलेश कुमार, रामस्वरूप वर्मा एवं अनेक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम में लाखेरी ब्लाक की टीम की एकजुटता एवं समर्पित भावना को दर्शाया। सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपना अपना योगदान दिया, अम्बेडकर परिषद के अध्यक्ष राम शंकर जी बड़ोदिया सब को स्मृति चिन्ह बैठकर उनका मान सम्मान किया गया। साथ ही लाखेरी टीम के सभी सदस्यों को एक साथ मंच पर बुलाकर प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा सभी का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया। इस दौरान राम शंकर बड़ोदिया द्वारा शिक्षकों के कार्य एवं शिक्षकों की समाज में उपयोगिता एवं सहभागिता के बारे में मार्गदर्शन प्रस्तुत किया, इससे यह प्रतीत होता है कि शिक्षकों के बारे में उनके मन में विशेष सम्मान है। साथ ही लाखेरी के सभाध्यक्ष चंद्र मोहन पलिया (अध्यापक) द्वारा बाबा साहब के एससी एसटी, ओबीसी, एवं माइनॉरिटी के किए गए उल्लेखनीय योगदान के बारे में शानदार अंदाज में अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में हमारे लाखेरी के लाडले पत्रकार एवं शिक्षक महोदय हारून रशीद की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही जिनके द्वारा राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ माहोर एवं प्रदेश महामंत्री गोकुल राम मीणा का इंटरव्यू अत्यंत शानदार एवं सराहनीय रहा इसमें हारून रशीद द्वारा शिक्षकों की अनेक समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु अनेक प्रश्न पूछ कर बहुत ही शानदार मीडिया कवरेज का नजारा प्रस्तुत किया। जैसे तृतीय श्रेणी द्वितीय श्रेणी में, द्वितीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी,उप प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य अर्थात सभी संवर्गो की डीपीसी, तृतीय श्रेणी के शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं होना, छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की समस्याओं, अनुसूचित जाति जनजाति के शिक्षकों के साथ अन्याय होना, रोस्टर प्रणाली की मांगों को शैक्षिक सम्मेलन के माध्यम से सरकार को अवगत कराना तथा उनका समाधान कराना, साथ ही, शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी के बारे मैं भी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा शानदार जवाब दिया सभी शिक्षकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना एवं उनका समाधान करने पर बल दिया गया। लाखेरी ब्लाक कार्यकारिणी के अमर सिंह (जिला सभाध्यक्ष )पृथ्वी लाल मीणा (जिला उपाध्यक्ष), राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा लाखेरी के अध्यक्ष गुलाबचंद मेवलिया, ब्लॉक लाखेरी शाखा के महामंत्री देवराज मीणा, इंदरगढ़ शाखा के अध्यक्ष गोपाल लाल महावर, इंदरगढ़ शाखा के महामंत्री अजय बैरवा, लाखेरी सभाध्यक्ष चंद्र मोहन पलिया, लाखेरी शाखा के महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंजू वर्मा, श्रीमती चंद्र प्रभावती वर्मा, तथा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का कार्य शानदार एवं सराहनीय रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments