Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीराजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटा में आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटा में आयोजित

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – कोटा में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए शाखा लाखेरी/इन्द्रगढ़ से सैकड़ों शिक्षक रवाना हुए।
जिला सभाध्यक्ष अमर सिंह बैरवा ने बताया कि आज दिनांक 19/12/2025 को सम्मेलन में शामिल होने हेतु जिले भर की सभी शाखाओं से शिक्षक बसों, कारों एवं निजी वाहनों द्वारा कोटा पहुँच रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान के सबसे बड़े शिक्षक संगठन का यह प्रदेश स्तरीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाएंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष लाखेरी गुलाबचंद मेवलिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्रगढ़ गोपाल महावर ने सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों को अग्रिम बधाई देते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments