Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीलाखेरी में डॉ. अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी का...

लाखेरी में डॉ. अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – अम्बेडकर कल्याण परिषद, लाखेरी की ओर से दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने से की गई। इसके पश्चात विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामशंकर बड़ोदिया (अध्यक्ष) ने की। इस अवसर पर बाबूलाल मेहरा (कोषाध्यक्ष), डॉ. रामनिवास मीणा (संरक्षक), चौथमल बड़ोदिया, पृथ्वीलाल मीणा, गुलाबचन्द मेवलिया, एडवोकेट विनोद बैरवा, हरिप्रसाद मीणा, शीला त्यागी, चन्द्रमोहन पलिया, विष्णु एवं कमलेश कुमार वर्मा सहित परिषद के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर को सामाजिक न्याय का महान प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, समानता और संविधान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुँचाने का कार्य किया। सभी ने उनके विचारों को आत्मसात कर समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments