Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाब्राह्मण खाप के प्रदेशाध्यक्ष पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की माँग

ब्राह्मण खाप के प्रदेशाध्यक्ष पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की माँग

एससी समाज के लोग एसपी से मिले, कर्ण पार्क से जिला कार्यालय पहुंचे

मूकनायक रमेश पोडिया/करनाल/हरियाणा।

करनाल 10 नवम्बर। अशोक शर्मा ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बाबा साहब को लेकर दिये गए ब्यान को लेकर एससी समाज मे गहरा आक्रोश हुआ है जिसे लेकर एससी समाज और बाबा साहब को मानने वाले लोगों ने आंदोलन किया और करनाल के एसपी गंगाराम पुनिया से मिले और ब्यान देने वाले के खिलाफ देशद्रोह का केस करने की मांग की।
एसपी करनाल ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित करवाई का आश्वाशन दिया। मामले में दो दिन पहले थाना सिविल लाइन पुलिस ने अशोक शर्मा से मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। समाज के लोगों ने बाबा साहब के अनुयायियों ने इक्कठे होकर अशोक शर्मा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और कर्ण पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक बाबा साहब अमर रहे, बाबा साहब के सम्मान में हम सब मैदान में और अशोक शर्मा के खिलाफ नारे लगाते हुए पैदल रोष मार्च निकाला।
बाद में संविधान बचाओ समाज बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष डॉ अनिल रंगा, अधिवक्ता अमृत लाल बिशीयर,कृष्ण कुटेल, रामनिवास मोहड़ी, मुकेश ग्रोवर आदि एसपी गंगा राम पुनिया से मिले। और मांग रखी की अशोक शर्मा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिये गए ब्यान को वापिस ले इसके अलावा उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करके उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
डॉ अनिल रंगा ने कहा कि समाज चाहता है की कोई उपद्रव ना हो इसलिए ऐसा वक्तव्य देने वाले की गिरफ्तारी जल्दी हो। उन्होंने कहा कि बाबा साहब और संविधान की बेअदबी बिल्कुल भी बरदास्त नही की जाएगी और विचार समाज मे तनाव पैदा करते है।
अधिवक्ता अमृत लाल ने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहब की भूमिका सर्वोपरि है ऐसे मे उनकी महानता को कम करने वाले ब्यान बिल्कुल भी ब्रदास्त नहीं किये जायेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments